सपने हम सब देखा करते हैं कुछ करने के, कुछ पाने के कुछ आशाएँ हैं, कुछ उम्मीदें हैँ और कुछ कर गुज़रने की ख्वाइशें हैं सपना क्या है?सपना है एक एहसास, ये है एक तमन्नाये है एक आरज़ू, मुश्किल हो सकता है जिसे समझना सपना है एक ऐसी धरोहर, जो सबके पास है जिसमे एक गहरा एहसास है न कोई बंदिश, न कोई टकराव बस एक प्यारा सा सहलाता साथ हम सबको तलाश है एक मंज़िल की जो चाहे कितनी दूर हो सपने में पास लगती है तभी सपने हमारे उम्र भर के साथी हैं बिखर कर के भी कुछ सिखाते हैं इसलिए ऐ दोस्त हारना न कभी थकना न कभी और सपने देखना भूलना न कभी क्यूंकि सपने इस ज़िन्दगी की अनोखी पहेली की नींव हैं वो ज़िन्दगी का प्रतिबिंब हैं


