I look forward to your feedback!


Saturday, October 31, 2020

नमस्कार दोस्तों

सबसे पहले मैं अभिनव जी को धन्यवाद करना चाहूँगी की उन्होंने इस विश्व रंग महोत्सव में मुझे आमन्त्रित किया। उसके बाद मैं धन्यवाद करूँगी ज़ूम  का जिसके माध्यम से मीलों की दूरियाँ घर बेठे ही पार  हो गयी  हैं। कल तक ऐसे समारोह की बस कल्पना ही की जा सकती थी 

ज़ूम तुझे है गीतांजली का शत शत कोटि प्रणाम

तूने कराया आज हमें इकठे यहाँ विराजमान


आए अब मैं आप सबको परिचित करती हूँ अपने सपने से जो मुझे इस ज़िंदगी में आगे बरने की प्रेरणा देता है। प्रस्तुत है मेरी कविता सपने 



चिल करो ना

करो ना करो ना, कुछ तो करो ना
बैठे हूँ क्यों मुँह लटकाये, आशावादी बनो ना
पिज़्ज़ा और आइसक्रीम पारलर बंद है तो क्या है
माँ की याद में आलू परांठें तो खाओ ना
बहामास का टूर कैंसिल हुआ तो क्या है
घर पे हैप्पीनेस क्रूज करो ना
करो ना करो ना, कुछ तो करो ना

मुँह पे पहना है मास्क तो क्या हुआ
आँखों से थोड़ी ख़ुशी बयां करो ना
social डिस्टन्सिंग का फेज है लेकिन
Facetime और wassapp ka advantage to लो ना
ज़िन्दगी ये ना मिलेगी दोबारा
सारे गिले शिकवे तो छोड़ो ना

गले नहीं लगा सकते तो क्या हुआ
आदाब अर्ज़ से ईद मुबारक तो बोलो ना
करो ना करो ना कुछ तो करो ना
बैठे हूँ क्यों मुँह लटकाये, आशावादी बनो ना

हर समय देते थे समय की कमी की दुहायी
अब तो करो इस समय की भरपायी
बैठे हो क्यों खाली, कलम अपनी पकरो ना
दो शब्द अपने लिए, तो दो मेरे लिए तो लिखो ना
अपने हुनर को तराशों दोस्तों
नए स्किल्ल्सेट का अपडेट तो करो ना
अपनी ज़िन्दगी में मतलब तो ढूंढो ना
करो ना करो ना कुछ तो करो ना

अकेले हो लेकिन अकेले नहीं हो
ज़ूम पे सबको नमस्ते/howdy तो बोलो ना

हो सके तो किसी के लिए कुछ तो करो ना
और कुछ नहीं तो एक थैंक यू तो बोलो ना
लाइफ में इतनी टेंशन नहीं दोस्तों
अपने को थोड़ा चिल करो ना
करो ना करो ना कुछ तो करो ना
बैठे हूँ क्यों मुँह लटकाये, आशावादी बनो ना

२०२० को नज़र नहीं लगी दोस्त
आशाओं को चस्मा पहन के तो देखो ना
कोरोना की वायरस सस्कैनिंग है ज़ारी
वायरस deletion तक, स्टे इन होम रहो ना
वायरस vaccine का इंतज़ार है लम्बा
पेशेंस का थोड़ा डिस्प्ले करो ना
ये दशा है गंभीर, इसका हल तो hai dhoondhna
Anthony fauci  की  जय जय कार करो ना
करो ना करो ना कुछ तो करो ना

बैठे हूँ क्यों मुँह लटकाये, आशावादी बनो ना


No comments:

Post a Comment